1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान में टेस्ट खेलने के लिये बीसीबी को मनाने में लगा है पीसीबी

पाकिस्तान में टेस्ट खेलने के लिये बीसीबी को मनाने में लगा है पीसीबी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2017 06:59 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 06:59 pm IST

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को इस साल दिसंबर में पूर्ण टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिये अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिये मनाने की कोशिश कर रहा है। पीसीबी

PCB- India TV Hindi
PCB

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को इस साल दिसंबर में पूर्ण टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिये अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिये मनाने की कोशिश कर रहा है। 

पीसीबी के विश्वसनीय सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि पीसीबी ने बीसीबी से पांच मार्च को लाहौर में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग फाइनल के लिये अपना सुरक्षा और सतर्कता विशेषग्यों की टीम भेजने का सुझाव दिया है। 

सूत्र ने कहा, पीसीबी ने सुझाव दिया है कि बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा और सतर्कता विशेषग्यों को फाइनल के लिये किये गये सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लेना चाहिए। उन्हें बाद में भी पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए ताकि वे अपने शीर्ष पदाधिकारियों को बता सकें कि बांग्लादेश की टीम को दिसंबर में पाकिस्तान भेजना सही रहेगा या नहीं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल