1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-पाक क्रिकेट पर टिप्‍पणी के लिए BCCI अध्यक्ष को सेंसर करने की मांग करेगा PCB

भारत-पाक क्रिकेट पर टिप्‍पणी के लिए BCCI अध्यक्ष को सेंसर करने की मांग करेगा PCB

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2016 10:25 am IST,  Updated : Oct 12, 2016 10:25 am IST

ICC की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में भाग लेने के लिये जाने वाला PCB दल BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को उनकी 'भारत-पाक संबंधों' और क्रिकेट रिश्तों पर हालिया टिप्पणी के कारण सेंसर करने की मांग करेगा।

pcb seeks to censure anurag thakur in icc capetown meet- India TV Hindi
pcb seeks to censure anurag thakur in icc capetown meet

कराची: केपटाउन में इस हफ्ते होने वाली ICC की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में भाग लेने के लिये जाने वाला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) दल BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को उनकी 'भारत-पाक संबंधों' और क्रिकेट रिश्तों पर हालिया टिप्पणी के कारण सेंसर करने की मांग करेगा।

पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी अब इस शक्तिशाली कार्यकारी समिति के प्रमुख हैं और उनके साथ मुख्य परिचालन अधिकारी सुभान अहमद केपटाउन में होने वाली बैठक में भाग लेंगे क्योंकि अध्यक्ष शहरयार खान लंदन में हुई दिल की सर्जरी से अभी तक उबरे नहीं हैं।

केपटाउन रवाना होने से पहले सेठी ने कहा कि इस बार वह भारतीय क्रिकेट अधिकारियों को कड़ा जवाब देंगे लेकिन जोर देते हुए कहा कि वह पीसीबी की क्रिकेट और राजनीति को दूर रखने की नीति पर अडिग रहेंगे।

पीसीबी के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि ठाकुर के हालिया बयान से विशेषकर सेठी खुश नहीं थे, जिसमें बीसीसीआई अध्यक्ष ने घोषित किया था कि भारत उस देश के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेलेगा जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है।

सूत्र ने कहा, ''पाकिस्तान का पक्ष बिलकुल सरल है पहले अनुराग ठाकुर आईसीसी बैठक में स्पष्ट करें कि वह भारत की सत्तारूढ़ पार्टी के राजनेता के तौर पर बयान देते हैं या फिर बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष क्योंकि आईसीसी संविधान क्रिकेट में राजनीति का विरोध करता है।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।