1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सट्टेबाजों की जानकारी न देने पर मो. इरफ़ान एक साल के लिए निलंबित

सट्टेबाजों की जानकारी न देने पर मो. इरफ़ान एक साल के लिए निलंबित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 30, 2017 11:43 am IST,  Updated : Mar 30, 2017 11:43 am IST

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद इरफ़ान को एक साल के लिए निलंबित किया है। वेबसाइट 'द डॉन डॉट कॉम' के अनुसार, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में स्पॉट-फिक्सिंग की ख़बरें थी और इरफ़ान

Mohammad-Irfan- India TV Hindi
Mohammad-Irfan

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद इरफ़ान को एक साल के लिए निलंबित किया है। वेबसाइट 'द डॉन डॉट कॉम' के अनुसार, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में स्पॉट-फिक्सिंग की ख़बरें थी और इरफ़ान से सट्टेबाजों से संपर्क की की जानकारी मांगी गई थी जो उन्होंने नहीं दी। इस पर पीसीबी ने इरफान के साथ करार को बुधवार को एक साल के लिए निलंबित कर दिया। 

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इरफान ने इसके लिए माफी मांगी है और कहा है कि पीएसएल के दौरान सट्टेबाजों ने उनसे संपर्क किया था।

मीडिया से बातचीत में इरफान ने कहा, "आप इस बात से परिचित हैं कि 14 मार्च को बोर्ड ने मुझे बुलाया था और दो आरोपों के आधार पर मुझे निलंबित कर दिया। मैंने माना कि मैं बोर्ड को सट्टेबाजों के बारे में जानकारी देने में असफल हुआ हूं।"

इरफान ने कहा, "पीसीबी की आचारसंहिता यह स्पष्ट करती है कि हमें इस प्रकार के मामलों में तुरंत रिपोर्ट देनी चाहिए। मैं राष्ट्र से मुझे माफ करने का आग्रह करता हूं और आशा करता हूं कि वे मुझे माफ कर देंगे।"

पीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि इरफान इस प्रकार के किसी भी कृत्य (फिक्सिंग) में शामिल नहीं थे, उनका निलंबन सट्टेबाजों के साथ संपर्क की जानकारी बोर्ड की भ्रष्टाचार-रोधी इकाई को न दिए जाने के मुद्दे पर आधारित है। 

बोर्ड ने कहा कि इरफान पर एक साल के प्रतिबंध के फैसले पर छह माह की अवधि के बाद समीक्षा की जाएगी और ऐसा हो सकता है कि तेज गेंदबाज के अनुबंध को फिर से बहाल किया जाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल