1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC बैठक में भारत पाक द्विपक्षीय श्रृंखला का मुद्दा उठायेगा पीसीबी

ICC बैठक में भारत पाक द्विपक्षीय श्रृंखला का मुद्दा उठायेगा पीसीबी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2017 06:49 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 06:49 pm IST

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की अप्रैल में होने वाली बैठक में भारत के खिलाफ नवंबर दिसंबर में प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला का मसला उठायेगा । पीसीबी प्रमुख शहरयार खान ने कहा कि अगर भारत

Sheharyar Khan- India TV Hindi
Sheharyar Khan

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की अप्रैल में होने वाली बैठक में भारत के खिलाफ नवंबर दिसंबर में प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला का मसला उठायेगा । 

पीसीबी प्रमुख शहरयार खान ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने से इनकार करता है तो बोर्ड ने कानूनी विकल्प के मामले में अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। 

भारत और पाकिस्तान ने 2007 से पूर्ण द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट को लाखों डालर का नुकसान हुआ है। 

शहरयार ने कहा, हमारी कानूनी तैयारी पूरी है लेकिन पहले हम यह मसला अगले महीने आईसीसी की बैठक में उठायेंगे। हम पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नये प्रतिनिधियों से बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 2007 के बाद से और एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट को भारी नुकसान हुआ है क्योंकि भारत उसके खिलाफ तटस्थ स्थान पर खेलने को भी राजी नहीं हुआ। 

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तीन सदस्यीय समिति ने आज स्पाट फिक्सिंग मामले में प्रारंभिक सुनवाई लाहौर में की जबकि अंतिम सुनवाई 15 मई से शुरू होगी। 
पहली बार हुई सुनवाई में समिति ने शरजील खान और उनके वकील का पक्ष सुना। दूसरे आरोपी खालिद लतीफ सुनवाई के लिये पेश नहीं हुए। इन दोनों पर पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता की कई धाराओं के तहत आरोप है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल