1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वकार यूनिस ने लगाई मदद की गुहार, कहा 'हमारा देश इस समय एक मुश्किल से दौर से गुजर रहा है'

वकार यूनिस ने लगाई मदद की गुहार, कहा 'हमारा देश इस समय एक मुश्किल से दौर से गुजर रहा है'

 Reported By: IANS
 Published : Apr 22, 2020 10:34 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 10:34 pm IST

वकार ने कहा, "हमारा देश इस समय एक मुश्किल से दौर से गुजर रहा है। इस तरह की महामारी के बाद अर्थव्यस्था जमीन पर आ जाती है और पाकिस्तान के साथ भी यही हुआ है।"

People of Pakistan should help Prime Minister Imran in the fight against Covid-19: Waqar- India TV Hindi
People of Pakistan should help Prime Minister Imran in the fight against Covid-19: Waqar Image Source : GETTY IMAGES

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने देशवासियों से कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री इमरान खान की मदद करने का अनुरोध किया है। वकार ने लोगों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करें, ताकि कोरोनावायरस महामारी से लड़ने में मदद मिले।

वकार ने कहा, "हमारा देश इस समय एक मुश्किल से दौर से गुजर रहा है। इस तरह की महामारी के बाद अर्थव्यस्था जमीन पर आ जाती है और पाकिस्तान के साथ भी यही हुआ है।"

उन्होंने कहा, "आपको यह भी पता है कि हमारा देश पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोनावायरस फंड में दान देने की अपील की है।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें सपोर्ट करें, ताकि हमारा देश दोबारा खुशहाल बन सके। वे एक दो दिन में टीवी पर भी आएंगे। हमें उनका सपोर्ट करने की जरूरत है, ताकि इस देश को अपने पैरों पर खड़ा किया जा सके।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल