1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. परेरा की शानदार बैटिंग से श्रीलंका ने पहले टी-20 में बांग्लादेश को हराया

परेरा की शानदार बैटिंग से श्रीलंका ने पहले टी-20 में बांग्लादेश को हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 05, 2017 01:51 am IST,  Updated : Apr 05, 2017 01:51 am IST

कुसल परेरा द्वारा तेजी से बनाए गए अद्र्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने आज यहां खेले गए दो मैचों की ट्वेंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया।

Kusal Perera- India TV Hindi
Kusal Perera

कोलंबो: कुसल परेरा द्वारा तेजी से बनाए गए अद्र्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने आज यहां खेले गए दो मैचों की टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया। 

परेरा ने 53 गेंदों में 77 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत श्रीलंका ने 18.5 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए। इससे पहले श्रीलंका ने बांग्लादेश को छह विकेट के नुकसान पर 155 रन पर रोक दिया था। 

श्रीलंका की मैच पर पकड़ कभी कमजोर नहीं हुई। परेरा और कप्तान उपुल थरंगा ने पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। हालांकि बांग्लादेशी कप्तान मशरफ मुर्तजा के दो विकेट लेने से श्रीलंका के रन बनाने की रफ्तार थोड़ी धीमी अवश्य हुई थी। 

परेरा ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। वह अंतिम ओवर में मिड ऑफ पर सौम्य सरकार को तस्किन अहमद की गेंद पर कैच थमा बैठे। हालांकि सीक्कुज प्रसन्न :22 नाबाद: और थिसारा परेरा :चार नॉट आउट: ने उसी ओवर में खेल समाप्त कर दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।