1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India Vs Australia: आस्ट्रेलिया से हारा भारत, रोहित शर्मा के 171 रन पर गेंदबाज़ों ने फेरा पानी

India Vs Australia: आस्ट्रेलिया से हारा भारत, रोहित शर्मा के 171 रन पर गेंदबाज़ों ने फेरा पानी

 Written By: IANS
 Published : Jan 12, 2016 04:32 pm IST,  Updated : Jan 12, 2016 04:43 pm IST

पर्थ: कप्तान स्टीवन स्मिथ (149) और जॉर्ज बेले (112) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को वाका क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भारत को पांच विकेट से

Perth ODI: Australia beat India by 5 wickets- India TV Hindi
Perth ODI: Australia beat India by 5 wickets

पर्थ: कप्तान स्टीवन स्मिथ (149) और जॉर्ज बेले (112) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को वाका क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (नाबाद 171) और विराट कोहली (91) की उम्दा पारियों की मदद से 3 विकेट पर 309 रन बनाए।

जवाब में खेलते हुए आस्ट्रेलिया ने अपनी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले स्मिथ और बेले के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 242 रनों की रिकार्ड साझेदारी की बदौलत 49.2 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। भारत की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे बरिंदर सरन ने तीन और रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए।

पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा मैच ब्रिस्बेन में शुक्रवार को खेले जाएगा।

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा (नाबाद 171) और विराट कोहली (91) की शानदार पारियों की मदद से वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (वाका) मैदान पर आस्ट्रेलिया के सामने 310 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट पर 308 रन बनाए। यह आस्ट्रेलिया में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने ब्रिस्बेन में 2004 में चार विकेट पर 303 रन बनाए थे।

अपने करियर में चौथी बार 150 रनों से अधिक की पारी खेलने वाले रोहित ने और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शानदार 207 रनों की साझेदारी की। रोहित की 163 गेंदों की पारी में 13 चौके और सात छक्के शामिल हैं। कोहली ने 97 गेंदों का सामना कर नौ चौके और एक छक्का लगाया। विराट अपने करियर के 24वें शतक से चूक गए। यह उनके करियर का 35वां अर्धशतक है। रोहित ने करियर का नौवां शतक लगाया। यह आस्ट्रेलिया में उनका तीसरा और इस टीम के खिलाफ चौथा शतक है। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 रनों की पारी भी खेल चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल