1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैंड्सकांब का पहला शतक, आस्ट्रेलिया के सात विकेट पर 377 रन

हैंड्सकांब का पहला शतक, आस्ट्रेलिया के सात विकेट पर 377 रन

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2016 12:55 pm IST,  Updated : Dec 16, 2016 12:55 pm IST

ब्रिसबेन: पीटर हैंड्सकांब ने अपने दूसरे ही टेस्ट में शतक जड़ा लेकिन इसके बावजूद आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ आज यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय से पहले चार विकेट गंवाए। एडिलेड

Peter-Handscomb- India TV Hindi
Peter-Handscomb

ब्रिसबेन: पीटर हैंड्सकांब ने अपने दूसरे ही टेस्ट में शतक जड़ा लेकिन इसके बावजूद आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ आज यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय से पहले चार विकेट गंवाए। 

एडिलेड में पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पदार्पण के दौरान अर्धशतक जड़ने वाले हैंड्सकांब ने मोहम्मद आमिर पर चौके के साथ अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। 

चाय तक आस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 377 रन बनाए। ब्रेक के समय हैंड्सकांब 103 जबकि जोस हेजलवुड आठ रन बनाकर खेल रहे थे। 
मेहमान टीम ने पहले सत्र में फिर कैच टपकाए लेकिन टीम चार विकेट हासिल करने में सफल रही। 

आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरूआत तीन विकेट पर 288 रन से की। टीम ने पहले सत्र में कप्तान स्टीव स्मिथ :130:, निक मेडिनसन :01:, मैथ्यू वेड :07: और मिशेल स्टार्क (10) के विकेट गंवाए। 

स्मिथ ने पारी के 100वें ओवर में वहाब रियाज की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज अहमद को आसान कैच थमाया। उन्होंने हैंड्सकांब के साथ चौथे विकेट के लिए 172 रन जोड़े। स्मिथ ने अपने 16वें टेस्ट शतक के दौरान 222 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके जड़े। उन्हें तीन जीवनदान भी मिले। 

स्मिथ को कल दो जीवनदान मिले थे जबकि आज 129 रन के निजी स्कोर पर लेग स्पिनर यासिर शाह की गेंद पर लांग आफ पर आमिर ने उनका कैच टपकाया। 
मेडिनसन ने जब खाता भी नहीं खोला था तब अजहर ने शार्ट लेग पर उनका कैच छोड़ा लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठाया पाए और वहाब की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। 

विकेटकीपर वेड ने खराब शाट खेलकर आमिर की गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच थमाया जबकि स्टार्क इसी तेज गेंदबाज की गेंद को पहली स्लिप के हाथों में खेल गए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।