1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कानपुर में भी IPL मैचों के आयोजन के खिलाफ याचिका दायर

कानपुर में भी IPL मैचों के आयोजन के खिलाफ याचिका दायर

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2016 11:40 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 11:45 pm IST

कानपुर: ग्रीन पार्क में प्रस्तावित आईपीएल के दो मैचों को लेकर एक सामाजिक संस्था ने आज सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में याचिका दाखिल करके कहा कि कानपुर शहर में पानी की भारी कमी

green park stadium- India TV Hindi
green park stadium

कानपुर: ग्रीन पार्क में प्रस्तावित आईपीएल के दो मैचों को लेकर एक सामाजिक संस्था ने आज सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में याचिका दाखिल करके कहा कि कानपुर शहर में पानी की भारी कमी को देखते हुये इन प्रस्तावित मैचों पर रोक लगायी जानी चाहिए। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिये 25 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

कानपुर के ग्रीन पार्क में 19 मई को गुजरात लायन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स तथा 21 मई को गुजरात लायन्स और मुंबई इंडियन के आईपीएल मैच प्रस्तावित है। वैसे अभी बीसीसीआई ने इन मैचों के आयोजन को हरी झंडी नही दी है।

लक्ष्य सामाजिक संस्था की अनीता दुआ ने आज अपने वकील के माध्यम से शहर के सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में याचिका दाखिल की है कि शहर में पानी की भारी कमी है और रोजाना पानी को लेकर शहर में कई जगह हंगामा होता है। याचिका में उन्होंने कहा कि अगर शहर में आईपीएल मैंच आयोजित होंगे तो उसके लिये सैकड़ों लीटर पानी की जरूरत होगी जो कि गलत है। इसलिये पानी की किल्लत को देखते हुये शहर में आईपीएल मैच आयोजित न करने की इजाजत दी जानी चाहिए।

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि शहर में पानी को लेकर हो रहे बवाल के मद्देनजर जिलाधिकारी ने शहर में धारा 144 लगा रखी है। इसलिये इस तरह क्रिकेट मैच के आयोजन से सैकड़ो लीटर पानी बर्बाद होगा। सिविल जज जूनियर डिविजन ने इस मामले की सुनवाई के लिये 25 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल