1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के खतरे के बीच अजहरुद्दीन ने देशवासियों से घर में रहने की अपील की

कोरोना वायरस के खतरे के बीच अजहरुद्दीन ने देशवासियों से घर में रहने की अपील की

 Reported By: IANS
 Published : Mar 24, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 05:01 pm IST

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कोरोना वायरस के खतरों के बीच लोगों से घर में ही रहने की अपील की है।

कोरोना वायरस के खतरे...- India TV Hindi
कोरोना वायरस के खतरे के बीच अजहरुद्दीन ने देशवासियों से घर में रहने की अपील की Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कोरोना वायरस के खतरों के बीच लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजहरुद्दीन ने खुद का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सेल्फ आइसोलेशन के दौरान रस्सी कूद रहे हैं और लोगों को इसका महत्व बता रहे हैं।

अजहरुद्दीन ने ट्विटर पर कहा, "कोविड-19 के इस मुश्किल समय के दौरान घर पर वर्कआउट। सामाजिक दूरी बहुत जरूरी है। लॉकडाउन के दौरान सरकार के निदेशरें का पालन करें। अल्लाह हम सब को इससे लड़ने की ताकत और हिम्मत दे।"

पूरे देश में कोरोना वायरस के 500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इसे देखते हुए देश के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा हुआ है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल