1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलियाई टीम में कोचिंग की भूमिका को लेकर पोंटिंग रोमांचित

आस्ट्रेलियाई टीम में कोचिंग की भूमिका को लेकर पोंटिंग रोमांचित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2016 08:01 pm IST,  Updated : Apr 06, 2016 08:01 pm IST

महान बल्लेबाज और आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ कोचिंग की भूमिका में जुड़ने की इच्छा जताई है और संकेत दिया है कि वह 2019 विश्व कप के बाद इस तरह की भूमिका के लिए तैयार हैं।

Ricky Ponting
- India TV Hindi
Ricky Ponting

मेलबर्न: महान बल्लेबाज और आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ कोचिंग की भूमिका में जुड़ने की इच्छा जताई है और संकेत दिया है कि वह 2019 विश्व कप के बाद इस तरह की भूमिका के लिए तैयार हैं।

तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे और 2012 में संन्यास लेने वाले पोंटिंग ने कहा, मैं (डेविड) वार्नर और (स्टीव) स्मिथ के अलावा (उस्मान) ख्वाजा और (जो) बर्न्स जैसे युवाओं के साथ काम करना पसंद करूंगा, इसमें काफी मजा आएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पोंटिंग के हवाले से कहा, मुझे पता है कि मैं इसका पूरा लुत्फ उठाउंगा। लेकिन अभी मैं बिग बैश में कमेंटरी कर रहा हूं और आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के साथ दो महीने बिताता हूं। पोंटिंग ने यह खुलासा नहीं किया कि वह कब ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ कोचिंग की भूमिका निभाना पसंद करेंगे लेकिन संकेत दिया कि यह 2019 विश्व कप के बाद ही होगा।

उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैंने इतनी आगे (2019 तक) तक नहीं सोचा है। लेकिन अगर अब इसके बारे में सोचू तो मेरा परिवार थोड़ा अधिक उम्र का हो जाएगा। लड़कियां किशोरावस्था के करीब पहुंच जाएंगी इसलिए शायद मैं घर से बाहर निकलने की सोच सकता हूं।

पोंटिंग ने कहा, मुझे टीम से जुड़ने के बारे में सब कुछ पसंद है। मेरा जीवन यही है, यह क्रिकेट ड्रेसिंग रूम में होना और बेहतर खिलाड़ी या अब बेहतर कोच बनने की सोचना है। मैं हमेशा दूसरों में सुधार करने के तरीके ढूंढता हूं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल