1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शीर्षक्रम का खराब प्रदर्शन कर सकता है दिल्ली को प्लेऑफ से बाहर : संगकारा

शीर्षक्रम का खराब प्रदर्शन कर सकता है दिल्ली को प्लेऑफ से बाहर : संगकारा

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 31, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 03:56 pm IST

पहले चरण में शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली लगातार तीन हार के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई। उसे अंतिम चार में क्वालीफाई करने के लिये आखिरी दोनों लीग मैच जीतने होंगे। 

Delhi capitals, sports, cricket, kumar sangakara- India TV Hindi
IPL 2020 Image Source : IPLT20.COM

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का मानना है कि आखिरी चरण के मैचों में शीर्ष क्रम के लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने से दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल प्लेआफ से बाहर रहना पड़ सकता है। 

पहले चरण में शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली लगातार तीन हार के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई। उसे अंतिम चार में क्वालीफाई करने के लिये आखिरी दोनों लीग मैच जीतने होंगे। 

संगकारा ने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट लाइव’ पर कहा ,‘‘ मैं दिल्ली कैपिटल्स को लेकर चिंतित हूं। पिछले कुछ मैचों में उनके बल्लेबाज नहीं चल सके।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ दिल्ली की टीम शीर्षक्रम पर काफी निर्भर है । बाकी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पा रहे । पता नहीं वह अंतिम चार में क्वालीफाई कर सकेगी या नहीं ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ मुंबई पहुंच ही चुकी है और मुझे लगता है कि आरसीबी भी पहुंच जायेगी। मुझे लगता है कि किंग्स इलेवन पंजाब भी अंतिम चार में होगी।’’ भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि चौथे स्थान के लिये पंजाब और राजस्थान में कड़ा मुकाबला होगा। 

उन्होंने कहा ,‘‘ दिल्ली, आरसीबी और मुंबई के अलावा चौथे स्थान के लिये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब में होगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल