1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सकारात्मक और आक्रामक बने रहने से फायदा मिला: राहुल

सकारात्मक और आक्रामक बने रहने से फायदा मिला: राहुल

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 01, 2016 01:53 pm IST,  Updated : Aug 01, 2016 01:53 pm IST

किंगस्टन: सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सिरीज़ के दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन सकारात्मक और आक्रामक बने रहने की उनकी रणनीति का उन्हें फायदा मिला जिससे भारत का

Kohli, Rahul- India TV Hindi
Kohli, Rahul

किंगस्टन: सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सिरीज़ के दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन सकारात्मक और आक्रामक बने रहने की उनकी रणनीति का उन्हें फायदा मिला जिससे भारत का पलड़ा भारी हो गया है। राहुल ने पारी की शुरूआत करते हुए 158 रन बनाये जिससे भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 385 रन बनाये हैं और उसे 162 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है। राहुल का यह सर्वाधिक स्कोर हैं और उनका कुल तीसरा शतक है। उन्होंने अपने तीनों शतक विदेशी सरजमीं पर लगाये हैं। उन्हें चोटिल मुरली विजय की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया था।

राहुल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने बाद कहा, मेरे हिसाब से यह ज्यादा मुश्किल नहीं था। मैं क्रीज पर उतरा और मैंने पहली या दूसरी गेंद से हिटिंग शुरू कर दी थी। निश्चित तौर पर मैंने नेट्स पर काफी समय बिताया। जब आप क्रीज पर उतरते हो और जब आप पर मैच का दबाव हो तो चुनौती अलग तरह की होती है। उन्होंने कहा, मैंने चीजों को सरल बनाने की कोशिश की। मैं पिछले चार पांच महीनों से अच्छी फार्म में चल रहा हूं। मेरे पांव अच्छी तरह से मूव कर रहे हैं और मैं अच्छी तरह से शाट लगा रहा हूं।

राहुल ने कहा, जब मैं क्रीज पर उतरा तो मेरी रणनीति ढीली गेंदों पर शाट खेलने, सकारात्मक बने रहने और आक्रामक इरादे अपनाने की थी। मैंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे मैं वास्तव में खुश हूं। मैं नहीं जानता कि यह आसान था या मुश्किल लेकिन सरल सी बात है कि यदि आप सब कुछ सही करते हो तो हमेशा आप फायदे में रहोगे। उन्होंने कहा, यह गेंद के हिसाब से खेलने से जुड़ा है। यदि आपको लगता है कि इस गेंद पर हिट किया जा सकता है और आप आत्मविश्वास से भरे हो तो आप गेंद को हिट कर सकते हो।

कर्नाटक के इस 24 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि वह तीनों प्रारूपों में रन बनाने का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। राहुल ने कहा, पिछले दो महीनों से मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। मैं तीनों प्रारूपों में अच्छा खेल रहा हूं और एक क्रिकेटर के रूप में मैं यही करना चाहता हूं। उन्होंने कहा, मैं केवल गेंद को देखकर उसका सही अनुमान लगाने की कोशिश कर रहा हूं और यदि मुझे लगता है कि इस गेंद को हिट किया जा सकता है तो उसे हिट करता हूं। राहुल ने कहा, सबसे बड़ी चुनौती निश्चित तौर पर मौसम था। गर्मी काफी थी। जब मैं कल बल्लेबाजी के लिये उतरा तो पिच में थोड़ा नमी थी और गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी। उन्होंने कहा, ये चुनौतियां होती हैं लेकिन जब मैंने कुछ रन बना लिये और विकेट पर कुछ समय बिता दिया तो मैं सहज महसूस करने लगा। विराट कोहली, आर अश्विन और अन्य साथियों ने मेरी काफी तारीफ की जिससे निश्चित तौर पर मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल