मुंबई: बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोन को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान हर तरह से 'हॉट' लगते हैं, फिर चाहे उनका वजन बढ़ा हुआ हो या घटा हों। आमिर ने अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' के लिए वजन बढ़ाया है और इसका साफ तौर पर प्रदर्शन उन्होंने इन दिनों आए एक विज्ञापन में दिया। इसमें उनका बढ़ा हुआ वजन साफ-साफ दिख रहा है और इसकी वजह भी वो बता हुए नजर आ रहे हैं।
आमिर खान को ऐसे में देख सनी लियोन अपने आपको उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाई। सनी को आमिर का यह रूप इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर प्रतिक्रिया दे डाली। सनी ने ट्विटर पर लिखा, "हैलो आमिर खान! आपको स्नैपडील के विज्ञापन में देखा। पतले हो चाहे मोटे आप फिर भी हॉट लगते हो।"
आमिर ने सनी की ओर से आई तारीफों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। सनी के इस ट्वीट के जवाब में आमिर ने लिखा, "आपका शुक्रिया सनी लियोन। आप बहुत नेक हैं।"
फिलाहल आमिर अपने इस अवतार के साथ फिल्म दंगल की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: आमिर खान की फिल्म 'दगंल' के सेट से पहली तस्वीरें हुई रिवील