1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस विदेशी लीग में खेलने के लिए प्रवीण ताम्बे ने दोबारा लिया क्रिकेट से संन्यास

इस विदेशी लीग में खेलने के लिए प्रवीण ताम्बे ने दोबारा लिया क्रिकेट से संन्यास

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2020 05:37 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 05:37 pm IST

मुंबई के पूर्व स्पिनर 48 साल के ताम्बे सीपीएल में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे।

Pravin Tambe- India TV Hindi
Pravin Tambe Image Source : BCCI

मुंबई| बीसीसीआई अनुभवी लेग स्पिनर प्रवीण तांबे को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए कैरेबियाई प्रीमियम लीग (सीपीएल) में खेलने से नहीं रोकेगा क्योंकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गयी है कि वह संन्यास ले चुके है। वह हालांकि पहले भी एक बार संन्यास लेकर वापसी कर चुके है। मुंबई के पूर्व स्पिनर 48 साल के ताम्बे सीपीएल में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद वह सीपीएल में खेलने के पात्र है।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि साफ किया कि ताम्बे की वर्तमान स्थिति ‘क्रिकेट से संन्यास’ है। एमसीए के इस अधिकारी ने मंगलवार को गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ एमसीए रिकॉर्ड के अनुसार, उनकी वर्तमान स्थिति संन्यास है। उन्होंने हाल ही में संन्यास लिया है। ताम्बे ने पहले भी संन्यास लिया था लेकिन फिर उन्होंने इसे वापस ले लिया था। उन्होंने अब फिर से संन्यास ले लिया है। इस संबंध में उन्होंने एमसीए को एक ई-मेल लिखा है।’’

उनकी संन्यास की स्थिति के बारे में कुछ संदेह था क्योंकि उन्हें केकेआर ने आईपीएल नीलामी में 20 लाख रूपये में टीम में चुना गया था। इसके बाद उन्हें एक टी10 लीग में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था। बीसीसीआई किसी भी सक्रिय घरेलू क्रिकेटर को भारत के बाहर किसी निजी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है। भारतीय खिलाड़ियों को हालांकि इंग्लिश काउंटी और ढाका लीग में खेलने की छूट है।

ये भी पढ़े : बीते 46 सालों में पहली बार 100 से ज्यादा दिन बाद खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट

ताम्बे ने आईपीएल के 33 मैचों में 30.5 की औसत से 28 विकेट लिये है। टूर्नामेंट 18 अगस्त से 10 सितंबर तक खेला जाएगा ऐसे में ताम्बे की भागीदारी हालांकि इस बात पर निर्भर करेगी कि भारत से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा कब शुरू होगी। भारत सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण 31 जुलाई तक इस पर रोक लगा रखी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल