1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रीति ज़िंटा और डेविड मिलर के बीच क्या है'

प्रीति ज़िंटा और डेविड मिलर के बीच क्या है'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 27, 2015 12:52 pm IST,  Updated : Oct 27, 2015 12:52 pm IST

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार भी मामला लव अफ़ेयर का ही है। प्रीति और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर को मुंबई के एक रेस्‍टोरेंट में

प्रीति ज़िंटा और...- India TV Hindi
प्रीति ज़िंटा और डेविड मिलर के बीच क्या है?

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार भी मामला लव अफ़ेयर का ही है। प्रीति और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर को मुंबई के एक रेस्‍टोरेंट में डिनर करते देखा गया है और ख़बर है कि दोनों का शायद अफेयर चल रहा हैं।

डेविड मिलर आईपीएल में किंग्‍स इलेवन पंजाब टीम के सदस्‍य है जिसकी सह-मालकिन प्रीति जिंटा ही हैं। बहरहाल, दोनों को मुंबई के एक मशहूर रेस्‍टोरेंट में डिनर करते देखा गया। देखने वालों ने बताया कि डिनर के बाद दोनों एक ही कार में वापस गए।

प्रीति और मिलर की डिनर डेट की कई तस्‍वीरें भी सामने आई हैं, और तो और प्रीति ने खुलकर फोटो के लिए पोज भी दिए। हाल ही में प्रीति ने अपनी जिंदगी में 'समवन स्‍पेशल' यानी ए‍क विशेष व्‍यक्ति होने की बात की थी। अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं उनका इशारा मिलर की तरफ तो नहीं था।

खैर, प्रीति इससे पहले अपनी आईपीएल टीम 'किंग्स इलेवन पंजाब' के को-ओनर नेस वाडिया को डेट कर रही थीं। हालांकि एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने के बाद दोनों अलग हो गए। प्रीति का नाम भारतीय टीम के मॉस्‍ट वॉन्‍टेड बैचलर युवराज सिंह के साथ भी जुड़ चुका है। बहरहाल प्रीति वाकई में मिलर को डेट कर रही हैं या नहीं इसके लिए हमें इंतज़ार करना पड़ेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल