1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 8 महीने के बैन के बाद मुंबई टीम में लौटे पृथ्वी शॉ, टीम इंडिया में जल्द करना चाहेंगे एंट्री

8 महीने के बैन के बाद मुंबई टीम में लौटे पृथ्वी शॉ, टीम इंडिया में जल्द करना चाहेंगे एंट्री

 Reported By: IANS
 Published : Nov 15, 2019 12:28 pm IST,  Updated : Nov 15, 2019 12:28 pm IST

मुंबई ने लीग दौर के अंतिम दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि पृथ्वी असम के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Prithvi Shaw- India TV Hindi
Prithvi Shaw Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। पृथ्वी शॉ को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए घोषित की गई 15 सदस्यीय मुंबई टीम में जगह मिली है। 20 साल के पृथ्वी आठ महीने के निलंबन के बाद मैदान पर लौट रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने डोपिंग के कारण पृथ्वी को 30 जुलाई को निलंबित किया था।

मुंबई ने लीग दौर के अंतिम दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि पृथ्वी असम के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पृथ्वी ने इससे पहले अभ्यास करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा भी था, "मैं आज 20 साल को हो गया हूं। मैं इस बात को सुनिश्चित करना चाहता हूं कि आपके सामने पृथ्वी 2.0 हो। आप सभी की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए शुक्रिया। मैं जल्दी लौटूंगा।"

बता दें की पिछले साल पृथ्वी शॉ ने भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू करते हुए वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। इस तरह वो टेस्ट डेब्यू मैच में शतक मारने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। ऐसे में पृथ्वी अब मैदान में वापसी करने के बाद जल्द ही अपना स्थान भारतीय टेस्ट टीम में एक बार फिर पाना चाहेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल