1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज की मौत की जांच शुरू

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज की मौत की जांच शुरू

 Written By: IANS
 Published : Oct 11, 2016 10:01 am IST,  Updated : Oct 11, 2016 10:01 am IST

कैनबरा: आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज की मौत के लगभग दो साल बाद सोमवार से पांच दिवसीय जांच शुरू की गई है। ह्यूज की मौत आस्ट्रेलिया के घरेलू लीग टूर्नामेंट में खेलने के दौरान गेंद लगने

Phil Hughes- India TV Hindi
Phil Hughes

कैनबरा: आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज की मौत के लगभग दो साल बाद सोमवार से पांच दिवसीय जांच शुरू की गई है। ह्यूज की मौत आस्ट्रेलिया के घरेलू लीग टूर्नामेंट में खेलने के दौरान गेंद लगने से हुई थी।

25 वर्षीय ह्यूज को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में साऊथ आस्ट्रेलिया टीम के लिए बल्लेबाजी करने के दौरान गर्दन पर गेंद लगी थी।

इसके दो दिन बाद 27 नवंबर 2014 को अस्पताल उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ह्यूज की टीम के साथी खिलाड़ी और विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से ह्यूज की मौत वाले दिन का ब्यौरा मांगा गया है। साथ में जांच समिति इस बात का भी पता लगाएगी कि इस हादसे को टाला जा सकता था या नहीं। जांच दल आपातकाल में मौजूद कर्मचारियों, खिलाड़ियों और पेशेवर स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी लेंगे।

समिति इस बात की भी जांच करेगी कि ह्यूज की मौत में विपक्षी टीम न्यू साउथ वेल्स की रणनीति उनकी मौत का कारण थी या नहीं। साथ ही समिति इस बात की भी पड़ताल करेगी कि क्या अलग तरह के हेलमेट होने से इस हादसे से बचा जा सकता था या नहीं।

ह्यूज के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह सबसे मुश्किल सप्ताह की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस पांच दिवसीय जांच से कुछ सवालों के जवाब जरूर मिलेंगे।

बयान में कहा गया है, "यह हमारे लिए बेहद ही मुश्किल सप्ताह होने वाला है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।