1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुल्तान को मात देते हुए लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में बनाई जगह

मुल्तान को मात देते हुए लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में बनाई जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 16, 2020 08:54 am IST,  Updated : Nov 16, 2020 08:54 am IST

डेविड विसे के शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन की बदौलत लाहौर कलंदर्स ने एलिमिनेटर-2 मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस को 25 रन से हराते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल में प्रवेश किया।

मुल्तान को मात देते...- India TV Hindi
मुल्तान को मात देते हुए लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में बनाई जगह Image Source : PCB

डेविड विसे के शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन की बदौलत लाहौर कलंदर्स ने एलिमिनेटर-2 मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस को 25 रन से हराते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल मुकाबले में लाहौर कलंदर्स मंगलवार को कराची किंग्स से भिड़ेगा। 

इस मुकाबले में मुल्तान ने टॉस जीतने के बाद लाहौर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विसे ने 21 गेंदों म 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को 20 ओवरों में 6 विकेट पर 182 के स्कोर तक पहुंचाया।

मुल्तान के लिए अनुभवी शाहिद अफरीदी ने दो विकेट हासिल किए। इसके जवाब में मुल्तान की टीम 19.1 ओवर में 157 रनों पर ढेर हो गई। लाहौर की ओर से हैरिस राउफ और डेविड विसे ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल