1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुणे वनडे: इंग्लैंड ने 'विराट की सेना' के सामने रखा बड़ा टारगेट

पुणे वनडे: इंग्लैंड ने 'विराट की सेना' के सामने रखा बड़ा टारगेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2017 05:04 pm IST,  Updated : Jan 15, 2017 05:04 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम के सामने विशाल लक्ष्य रखा है।

Team India | AP Photo- India TV Hindi
Team India | AP Photo

पुणे: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम के सामने 351 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की और अपनी टीम के स्कोर को 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन तक पहुंचा दिया। अब भारत को सीरीज की शुरुआती बढ़त के साथ करने के लिए इस लक्ष्य से पार पाना होगा। यह पूर्णकालिक कप्तान के रूप में विराट कोहली का पहला मैच भी है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही। टीम का पहला विकेट 39 रन पर गिरा जब बुमराह के थ्रो पर अलेक्स हेल्स रन आउट हो गए। उन्होंने 9 रन की पारी खेली। इसके बाद ओपनर जेसन रॉय और जो रूट के बीच 69 रन की पार्टनरशिप हुई। 108 के स्कोर पर रॉय (73) को रविंद्र जडेजा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप कर दिया। उनके बाद आए कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 28 रन की संक्षिप्त पारी खेली और टीम के स्कोर को 157 रन तक ले गए। मॉर्गन को हार्दिक पांड्या ने धोनी के हाथों कैच कराया।

Ben Stokes | AP Photo
Ben Stokes | AP Photo

बेन स्टोक्स। (AP फोटो)

इंग्लैंड की टीम का स्कोर 220 रन तक पहुंचा ही था कि जोस बटलर (31) भी चलते बने। बटलर के जाने के थोड़ी देर बाद ही शानदार फॉर्म में दिख रहे जो रूट (78) भी चलते बने। रूट के जाने के बाद बेन स्टोक्स और मोईन अली ने इंग्लैंड की पारी को 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बुमराह की गेंद पर उमेश यादव के हाथों कैच होने से पहले स्टोक्स ने सिर्फ 62 रनों की तेज पारी खेली। अपनी 40 गेंद की इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके लगाए। मोईन अली भी 28 रनों की तेज पारी खेलकर उमेश यादव का शिकार बने। क्रिस वोक्स 9 रन बनाकर और डेविड विली 10 रन बनाकर नॉटआउट रहे। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने 2-2, जबकि उमेश यादव और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल