1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुणे टेस्ट, डे 1, टी: आस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में गंवाए 3 विकेट

पुणे टेस्ट, डे 1, टी: आस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में गंवाए 3 विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 23, 2017 02:30 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 02:30 pm IST

पुणे: आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को भारत के ख़िलाफ़ सिरीज़ के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 153 रन

Jadeja, Kohli- India TV Hindi
Jadeja, Kohli

पुणे: आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को भारत के ख़िलाफ़ सिरीज़ के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम स्पिन ट्रैक पर अब तक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (38), शॉन मार्श (16), पीटर हैंड्सकाम्ब (22) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (27) के विकेट खो चुकी है। आज के खेल में अभी 27 ओवर बाक़ी हैं। 

चाय के समय ओपनर मैट रेनशॉ 38 रनों पर खेल रहे हैं जबकि मिशेल मार्श दो रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। रेनशॉ को 82 के कुल योग पर तबीयत खराब होने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उस समय रेनशॉ का निजी योग 36 था। उन्होंने 100 गेंदों की पारी में अब तक चार चौके और एक छक्का लगाया है।

कप्तान स्मिथ का विकेट गिरने के बाद रेनशॉ दोबारा मैदान में लौटे। भारत की ओर से उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, रवीचंद्रन अश्विन और जयंत यादव ने एक-एक सफलता हासिल की है। 

भोजनकाल तक मेहमान टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए थे। वार्नर को उमेश ने 82 के कुल योग पर आउट किया था। उस समय तक स्मिथ एक और शॉन मार्श एक रन पर नाबाद लौटे थे। 

वार्नर ने 77 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। उमेश ने 10 पारियों में पांचवीं बार वार्नर को आउट किया।

भोजनकाल के बाद मार्श और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। मार्श को जयंत ने 119 के कुल योग पर आउट किया। इसके बाद कप्तान ने हैंड्सकॉम्ब के साथ तीसरे विकटे के लिए 30 रनों की साझेदारी की। हैंड्सकॉम्ब को जडेजा ने 149 के कुल योग पर आउट किया। 

हैंड्सकॉम्ब ने 45 गेंदों पर तीन चौके लगाए। इसी योग पर रवीचंद्रन अश्विन ने कप्तान को चलता कर मेहमानों को चौथा और सबसे बड़ा झटका दिया। 

स्मिथ पैर जमाते नजर आ रहे थे लेकिन अश्विन ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसाकर कप्तान विराट कोहली का काम आसान किया। स्मिथ ने 95 गेदों पर दो चौके लगाए।

भारतीय टीम एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है। भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर जयंत यादव को अंतिम एकादश में जगह मिली है।

आस्ट्रेलिया ने भारत में उसके खिलाफ लगातार सातवीं बार टॉस जीता है लेकिन इससे पहले के छह मौकों पर उसे हार मिली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल