1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. काउंटी क्रिकेट में अश्विन ने मचाया धमाल, एक दिन में झटके 6 विकेट

काउंटी क्रिकेट में अश्विन ने मचाया धमाल, एक दिन में झटके 6 विकेट

 Reported By: IANS
 Published : Jul 14, 2019 09:41 pm IST,  Updated : Jul 14, 2019 09:41 pm IST

अश्विन के इस बेहतीन प्रदर्शन के दम पर नॉटिंघमशायर ने सरे को उसकी पहली पारी में 240 रन पर ऑलआउट कर दिया।

आर अश्विन- India TV Hindi
आर अश्विन Image Source : TWITTER

भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काउंटी क्रिकेट में एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की है। अश्विन ने नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए सरे के खिलाफ मैच के दूसरे दिन 69 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। इन छह विकेटों में शीर्ष चार बल्लेबाजों के भी विकेट शामिल हैं। 

अश्विन के इस बेहतीन प्रदर्शन के दम पर नॉटिंघमशायर ने सरे को उसकी पहली पारी में 240 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में नॉटिंघमशायर ने एक विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। सरे अभी नॉटिंघमशायर के स्कोर से 207 रन पीछे हैं जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। 

अश्विन ने इससे पहले समरसेट के खिलाफ भी पांच विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने 41 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी। 

स्टार ऑफ स्पिनर अश्विन काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 65 टेस्ट, 111 वनडे और 46 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश : 342, 150 और 52 विकेट हासिल किए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल