1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिच के मिजाज़ के कारण ही अश्विन को एक ओवर मिला: रहाणे

पिच के मिजाज़ के कारण ही अश्विन को एक ओवर मिला: रहाणे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2016 01:59 pm IST,  Updated : Apr 10, 2016 01:59 pm IST

वानखेड़े की पिच तेज गेंदबाजों के मुफीद थी और टीम के जीतने के बाद अंजिक्य रहाणे का कहना है कि शायद इसी कारण आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को महज एक ही ओवर दिया गया।

ajinkya rahane- india tv- India TV Hindi
ajinkya rahane- india tv

मुंबई: वानखेड़े की जिस पिच पर आईपीएल में पदार्पण कर रहे राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने सत्र के शुरूआती मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पराजित किया, वह थोड़ी सी तेज गेंदबाजों के मुफीद थी और टीम के जीतने के बाद अंजिक्य रहाणे का कहना है कि शायद इसी कारण आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को महज एक ही ओवर दिया गया।

अश्विन को पुणे और भारत के सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ओर से महज एक ही ओवर दिया गया और वो भी मुंबई इंडियंस की पारी का 16वां ओवर था। रहाणे ने कहा कि पिच की प्रकृति हाल में बल्लेबाजों की मुफीद पिच से थोड़ी अलग थी, शायद इसी कारण यह कदम उठाया गया हो, हालांकि उन्होंने जोड़ा कि वह निश्चित रूप से इसका जवाब नहीं दे सकते।

पुणे ने बीती रात गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से शिकस्त दी थी। रहाणे ने मैच के बाद कहा, मैं इसका कारण नहीं जानता, शायद कप्तान को इस बारे में पता होगा। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 मार्च को विश्व टी20 सेमीफाइनल के विकेट की तुलना से अलग विकेट था और यहां तक कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्तूबर में खेले गए पांचवें और अंतिम वनडे से भी विभिन्न था।

रहाणे ने कहा, यह थोड़ा सा तेज गेंदबाजों के मुफीद विकेट था। अश्विन एक अनुभवी और बेहतरीन गेंदबाज हैं। लेकिन मुझे लगता है कि आज हमारे गेंदबाज सचमुच काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। विकेट चटकाना और ज्यादा रन नहीं लुटाना अहम था। अश्विन को अपनी पहली ही गेंद पर अम्बाती रायुडू का विकेट मिला था और अपने एकमात्र ओवर में उन्होंने केवल सात ही रन दिए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल