1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केएल राहुल के पास क्वालिटी और क्षमता है, मैं उसकी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं: द्रविड़

केएल राहुल के पास क्वालिटी और क्षमता है, मैं उसकी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं: द्रविड़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 01, 2019 09:07 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 09:07 pm IST

 प्रतिबंध हटने के बाद राहुल को इंडिया ए टीम में स्‍थान दिया गया लेकिन इंग्‍लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों में भी वे कुछ खास नहीं कर पाए। 

केएल राहुल के पास क्वालिटी और क्षमता है, मैं उसकी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं: द्रविड़- India TV Hindi
केएल राहुल के पास क्वालिटी और क्षमता है, मैं उसकी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं: द्रविड़ Image Source : GETTY IMAGES

कॉफी विद करण शो में महिलाओं के खिलाफ की गई अनुचित टिप्‍पणी को लेकर निलंबित हुए भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने मैदान पर वापसी तो कर ली है लेकिन उनकी फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। प्रतिबंध हटने के बाद राहुल को इंडिया ए टीम में स्‍थान दिया गया लेकिन इंग्‍लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों में भी वे कुछ खास नहीं कर पाए। 

हालांकि केएल राहुल के फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इंडिया ए के कोच राहुल द्रविड़ जरा भी चिंतित नहीं हैं। द्रविड़ ने कहा कि वह केएल राहुल की फॉर्म को लेकर जरा भी चिंतित नहीं है क्योंकि उन्हें राहुल के हुनर पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘उसने (केएल राहुल ने) टी20, वनडे और टेस्ट में शतक लगाए हैं और बहुत कम बल्लेबाजों का ऐसा रिकॉर्ड है। मैं उसके फार्म को लेकर चिंतित नहीं हूं।'

द्रविड़ ने कहा, "मुझे कोई संदेह नहीं है कि राहुल में क्वालिटी और क्षमता है। वह चार दिवसीय मैच खेल रहा है [लायंस के खिलाफ], और उसने साबित किया है कि वह तीनों प्रारूपों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल हो सकता है। वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसके पास T20I, टेस्ट और वनडे में शतक हैं, इसलिए मुझे उसके फॉर्म के बारे में चिंता नहीं है।" बता दें कि वापसी करते हुए द्रविड़ ने भारत ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 13, 42 और 0 रन बनाए। हालांकि अब देखना होगा कि क्या केएल राहुल अपने प्रदर्शन की बदौलत वापस टीम में जगह बना पाते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल