1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत Vs इंग्लैंड: चोट के कारण राहुल बाहर, वापस आ सकते हैं धवन

भारत Vs इंग्लैंड: चोट के कारण राहुल बाहर, वापस आ सकते हैं धवन

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2016 02:15 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 02:15 pm IST

मौजूदा घरेलू सत्र में भारतीय टीम का खराब फिटनेस रिकॉर्ड बदस्तूर जारी है और सलामी बल्लेबाज के एल राहुल बाजू की चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए।

Lokesh Rahul | Getty Images- India TV Hindi
Lokesh Rahul | Getty Images

मोहाली: मौजूदा घरेलू सत्र में भारतीय टीम का खराब फिटनेस रिकॉर्ड बदस्तूर जारी है और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल बाजू की चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए। राहुल इससे पहले हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट और 5 वनडे से बाहर रह चुके हैं।

​खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टीम ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘केएल राहुल को वाइजेग में फील्डिंग के दौरान बाएं हाथ में चोट लगी थी जो नेट अभ्यास से बढ गई। उन्हें बल्लेबाजी में असहजता महसूस हो रही है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है।’ तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चिकुनगुनिया के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर थे। 

राहुल को हैमस्ट्रिंग चोट लगी जबकि शिखर धवन को अंगूठे में चोट थी और भुवनेश्वर कुमार कमर में तकलीफ के कारण बाहर थे। रिद्धिमान साहा को भी चोट लगी है। धवन चोट से उबर चुके हैं और राहुल के फिट नहीं होने पर अगला मैच खेल सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।