1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट मैच में बाधा डाल सकती है बारिश

भारत-न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट मैच में बाधा डाल सकती है बारिश

 Written By: IANS
 Published : Sep 28, 2016 02:30 pm IST,  Updated : Sep 28, 2016 02:30 pm IST

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में 30 सितम्बर को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

eden garden- India TV Hindi
eden garden

कोलकाता: कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में 30 सितम्बर को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। दोनो देशों की क्रिकेट टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच यहां खेला जाएगा और मौसम विभाग ने मैच के पहले चार दिन बारिश होने की संभवना जताई है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कानपुर में खेला गया था, जिसमें मेजबान टीम ने कीवी टीम को मात दी थी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 30 सितम्बर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दो दिनों तक तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दैरान बारिश दोनों टीमों के लिए बाधा बन सकती है। इसके साथ ही मैच के तीसरे और चौथे दिन भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कानपुर में खेले गए तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम ने कीवी टीम पर 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल