1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुरेश रैना के दूसरी बार पिता बनने पर सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

सुरेश रैना के दूसरी बार पिता बनने पर सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

 Reported By: IANS
 Published : Mar 24, 2020 07:15 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 07:15 pm IST

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया है। रैना के दूसरी बार पिता बनने पर पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई दी।

सुरेश रैना के दूसरी...- India TV Hindi
सुरेश रैना के दूसरी बार पिता बनने पर सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया है। रैना के दूसरी बार पिता बनने पर पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई दी। तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, "इस दुनिया में आपका स्वागत है बेबी रियो रैना। प्रियंका और सुरेश को बधाई। भगवान बच्चे को अच्छा स्वास्थ दे।" 

रैना ने तेंदुलकर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "धन्यवाद पाजी। रियो और ग्रेसिया की तरफ से बहुत सारा प्यार।" 

रैना ने सोमवार को ट्विटर के माध्यम से अपने बेटे के जन्म की बात बताते हुए लिखा था, "सभी चीजों की शुरुआत..उम्मीद संभावनाएं और एक बेहतर विश्व। हम अपने बेटे और ग्रेसिया के छोटे भाई रियो रैना का स्वागत करते हैं।" चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने खिलाड़ी के ट्वीट पर लिखा, "हैलो रियो।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल