1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : जोफ्रा आर्चर की वापसी के लिए राजस्थान रॉयल्स ने उठाया यह बड़ा कदम

IPL 2020 : जोफ्रा आर्चर की वापसी के लिए राजस्थान रॉयल्स ने उठाया यह बड़ा कदम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2020 07:39 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 07:39 pm IST

राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद है कि चोटिल हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक ठीक हो जाएंगे और टीम के लिए खेलेंगे।

IPL, Jofra Archer , Rajasthan Royals- India TV Hindi
Jofra Archer Image Source : TWITTER

आईपीएल फ्रेंचाइजी-राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद है कि चोटिल हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक ठीक हो जाएंगे और टीम के लिए खेलेंगे। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर लिखा, "हम इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ काम कर रहे हैं ताकि जोफ्रा जल्दी स्वस्थय हों और हम उन्हें इस सीजन रॉयल्स की जर्सी में देखें।"

वहीं आर्चर ने भी ट्वीट किया, "मैं जल्दी वापसी करूंगा।"

आर्चर को दाईं कोहनी में चोट है जो उन्हें पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में लगी थी।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा कि आर्चर ने बुधवार को अपनी कोहनी का स्कैन कराया, जिसमें पता चला कि उन्हें लो ग्रेड का फ्रैक्चर है।

बयान के मुताबिक, "वह अब ईसीबी की मेडिकल टीम के साथ चोट पर काम करेंगे जून से शुरू होने वाले ग्रीष्मकाल की तैयारी करेंगे।"

इंग्लैंड को श्रीलंका दौर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। सीरीज का पहला टेस्ट 19 मार्च से शुरू हो रहा है।

इसके बाद 28 मार्च से आईपीएल शुरू हो रहा है। आईपीएल में आर्चर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल