1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजकोट टेस्ट, डे3, टी: भारत का करारा जवाब, पुजारा शतक से 1 रन से दूर

राजकोट टेस्ट, डे3, टी: भारत का करारा जवाब, पुजारा शतक से 1 रन से दूर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 11, 2016 02:21 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 02:21 pm IST

राजकोट: भारत ने आज यहां पांच टेस्ट की सिरीज़ के पहले मैच के तीसरे दिन चायकाल तक एक विकेट खोकर 228 बना लिए हैं। इस समय ओपनर मुरली विजय 86 और चेतेश्वर पुजारा 99 रन

Cheteshwar Pujara, Murali Vijay- India TV Hindi
Cheteshwar Pujara, Murali Vijay.

राजकोट: भारत ने आज यहां पांच टेस्ट की सिरीज़ के पहले मैच के तीसरे दिन चायकाल तक एक विकेट खोकर 228 बना लिए हैं। इस समय ओपनर मुरली विजय 86  और चेतेश्वर पुजारा 99 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 537 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है लेकिन बारत ने भी करारा जवाब दिया है। आज एकमात्र विकेट कल के नाबाद ओपनर गौतम गंभीर का गिरा जिन्हें ब्रॉड ने LBW आउट किया। 

भारत ने अपने कल के स्कोर 63 से आगे खेलना शुरु किया लेकिन गौतम गंभीर अपने स्कोर में एक ही रन जोड़ पाए थे कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें LBW कर दिया। इसके बाद विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 160 रन जोड़े।

इसके पहले कल इंग्लैंड ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के चलते सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवाते हुए 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए थे। मुरली विजय (25) और गौतम गंभीर (28) की भारतीय सलामी जोड़ी डटी हुई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल