राजकोट: भारत ने पांच टेस्ट मैच की सिरीज़ के पहले मैच के चौथे दिन आज अपनी पहली बारी में लंच तक छह विकेट खोकर 411 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 126 रन पीछे है। इस समय अश्विन और साहा 29-29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने आज कल के स्कोर 319 से आगे खेलना शुरु किया लेकिन अजंक्या रहाणे के रुप में इंग्लैंड को पहली सफलता मिल गई। रहाणे को अंसारी ने बोल्ड कर दिया. उन्होंने 13 रन बनाए। दूसरे छोर पर कोहली फ़ॉर्म में नज़र आ रहे थे और उन्होंने कुछ बाउंड्री भी लगाईं लेकिन राशिद की बॉल पर हिट विकेट हो गए। कोहली ने 40 रन बनाए।