1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजकोट टेस्ट. डे2, लंच: मोईन, स्टोक्स ने इंग्लैंड को किया और मज़बूत

राजकोट टेस्ट. डे2, लंच: मोईन, स्टोक्स ने इंग्लैंड को किया और मज़बूत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 10, 2016 11:49 am IST,  Updated : Nov 10, 2016 12:52 pm IST

राजकोट: मोईन के शतक (117) और बेन स्टोक्स की आक्रामक पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पांच मैचों की सिरीज़ के पहले टेस्य के दूसरे दिन छह विकेट खोकर 450 रन बना लिए हैं। आज के

Ben stokes- India TV Hindi
Ben stokes

राजकोट: मोईन के शतक (117) और बेन स्टोक्स की आक्रामक पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पांच मैचों की सिरीज़ के पहले टेस्य के दूसरे दिन छह विकेट खोकर 450 रन बना लिए हैं। आज के दोनों विकेट मोहम्मद शमी को मिले।

इंग्लैंड ने कल के स्कोर 311/4 के आगे केलना शुरु किया। मोइन ने, जो कल 99 पर नाबाद थे, पहले अपना शतक पूरा किया और फिर आक्रामक होने जा ही रहे थे कि शमी ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

उन्होंने 213 गेंदों पर 13 चौके जड़ते हुए 117 रनों की शतकीय पारी खेली। 

इसके बाद इंग्लैंड के लिए स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो (46) ने छठे विकेट के लिए 99 रनों की अहम साझेदारी की और स्कोर 442 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर बेयरस्टो को समी ने ऋद्धिमान साह के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। 

इससे पहले, इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में बुधवार को आउट होने वाले चार बल्लेबाज एलिस्टर कुक (21), पर्दापण मैच खेल रहे हसीब हमीद (31), रूट और बेन डकेट (13) रहे। 

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और समी ने दो-दो विकेट लिए हैं। उमेश यादव और रवींद्र जड़ेजा एक-एक सफलता हासिल करने में कामयाब रहे। 

कल की तरह आज भी भारत ने कई कैच गिराए। इस समय स्टोक्स 84 और वोक्स 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।