1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रमेश पवार बने इंडिया-ए के गेंदबाजी कोच

रमेश पवार बने इंडिया-ए के गेंदबाजी कोच

 Reported By: IANS
 Published : Aug 27, 2019 06:02 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 06:02 pm IST

दक्षिण अफ्रीका-ए टीम 29 अगस्त से 20 सितंबर तक भारत के दौरे पर रहेगी और इस दौरान वह दो, चार-दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी। साथ ही वनडे सीरीज भी खेलेगी। 

Ramesh Powar- India TV Hindi
Ramesh Powar Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। पूर्व ऑफ स्पीनर रमेश पवार को इंडिया-ए टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पवार को आगामी दक्षिण अफ्रीका-ए टीम के दौरे तक के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

दक्षिण अफ्रीका-ए टीम 29 अगस्त से 20 सितंबर तक भारत के दौरे पर रहेगी और इस दौरान वह दो, चार-दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी। साथ ही वनडे सीरीज भी खेलेगी। 

पवार इससे पहले भारत की महिला टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं, लेकिन विवादों के कारण वह तकरीबन पांच महीनों के बाद ही इस पद से हटा दिए गए थे। उनका टीम की सीनियर खिलाड़ी मिताली राज से विवाद काफी तूल पकड़ गया था। मिताली ने पवार पर भेदभाव के आरोप लगाए थे। 

पवार ने भारत के लिए दो टेस्ट मैचों के अलावा 31 वनडे मैच खेले हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल