1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस रणजी सीजन में नजर आएंगे टीम इंडिया के ये स्टार खिलाड़ी

इस रणजी सीजन में नजर आएंगे टीम इंडिया के ये स्टार खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 30, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Sep 30, 2017 01:34 pm IST

इस बार रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय के पहले राउंड के मैचों में खेलने की उम्मीद है।

Jadeja-Ashwin- India TV Hindi
Jadeja-Ashwin

नई दिल्ली: इस बार रणजी सीजन में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। जी हां इस बार रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय के पहले राउंड के मैचों में खेलने की उम्मीद है। यह रणजी सत्र छह अक्टूबर 2017 से शुरू होगा। सीजन का फाइनल 29 दिसंबर 2017 को खेला जाएगा। अश्विन और जडेजा इस समय वनडे टीम से बाहर हैं। जबकि पुजारा और विजय सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट खेलते हैं।

अश्विन और विजय ने अपनी उपलब्धता के बारे में तमिलनाडु क्रिकेट संघ को सूचित कर दिया है। जबकि जडेजा और पुजारा को हरियाणा के खिलाफ छह अक्टूबर से लाहिली में होने वाले मैच के लिए 15 सदस्यीय सौराष्ट्र टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम से बाहर होने के बाद रविंद्र जडेजा सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं।

अश्विन और जडेजा की उपलब्धता सात अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन ट्वंटी 20 मैचों की सीरीज के लिए उनके चयन पर निर्भर करेगी। दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सिरीज़ से बाहर रखा गया है।

जडेजा चोटिल अक्षर पटेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे में टीम में वापिस बुलाये गए थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और फिर शेष दो वनडे के लिए घोषित भारतीय टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल