1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद ने गोवा को 9 विकेट से हराया

रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद ने गोवा को 9 विकेट से हराया

 Written By: IANS
 Published : Oct 10, 2016 09:46 am IST,  Updated : Oct 10, 2016 09:46 am IST

नागपुर: राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके एस. बद्रीनाथ के नेतृत्व में हैदराबाद की टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में हुए रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में रविवार को गोवा को नौ

S-Badrinath- India TV Hindi
S-Badrinath

नागपुर: राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके एस. बद्रीनाथ के नेतृत्व में हैदराबाद की टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में हुए रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में रविवार को गोवा को नौ विकेट से मात दे दी। हैदराबाद के गेंदबाजों ने मैच के अंतिम एवं चौथे दिन पहले गोवा की दूसरी पारी 258 रनों पर समेट दी और उसके बाद चौथी पारी में मिले 35 रनों के बेहद आसान लक्ष्य को एकमात्र विकेट खोकर पांच ओवरों में हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पारी की शुरुआत करने उतरी गोवा की पहली पारी हैदराबाद ने मात्र 164 रनों पर समेट दी थी। गोवा के लिए पहली पारी में सौरभ बांदेकर (59) और स्नेहल कौथांकर (38) ने अहम पारियां खेलीं थीं, जबकि हैदराबाद के लिए मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए थे।

इसके बाद हैदराबाद ने अपनी पहली पारी में अक्षत रेड्डी (128) और बवानका संदीप (108) की शतकीय पारियों की बदौलत 388 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर में मेहदी हसन (62) और कप्तान बद्रीनाथ (41) के योगदान भी अहम रहे।

गोवा ने अपनी दूसरी पारी में भरपूर संघर्ष किया, लेकिन वे अपना कुल स्कोर 258 से आगे नहीं ले जा सके। इसमें कप्तान सगुन कामत (58) और बांदेकर (51) ने अहम योगदान दिए।

हैदराबाद के लिए दूसरी पारी में रवि किरन ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि चामा मिलिंद, मेहदी हसन और विशाल शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

इस जीत से हैदराबाद पूरे छह अंक हासिल करने में सफल रहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।