1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: मनोज तिवारी ने जड़ा दोहरा शतक, बंगाल का बड़ा स्कोर

रणजी ट्रॉफी: मनोज तिवारी ने जड़ा दोहरा शतक, बंगाल का बड़ा स्कोर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 13, 2018 06:29 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 06:29 pm IST

मनोज तिवारी ने नाबाद 201 रनों की पारी खेली। उन्होंने 279 गेंदों का सामना किया और 20 चौके, चार छक्के लगाए। 

Manoj Tiwary- India TV Hindi
Manoj Tiwary Image Source : GETTY IMAGES

कप्तान मनोज तिवारी के दोहरे शतक की मदद से बंगाल ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 510 रन बनाकर खत्म घोषित की। मनोज तिवारी ने ईडन गार्डन्स पर सुबह 31 रन से आगे खेलना शुरू किया और नाबाद 201 रन की पारी खेली। उन्होंने 279 गेंदों का सामना किया और 20 चौके, चार छक्के लगाए। 

मनोज तिवारी ने अपना दोहरा शतक पूरा करने के तुरंत बाद पारी समाप्त घोषित कर दी। मध्य प्रदेश को तीसरे सत्र में दिन के बाकी बचे दस ओवर खेलने पड़े जिसमें उनके बल्लेबाजों ने बेहद सतर्कता बरती। मध्य प्रदेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। आर्यमन बिड़ला आठ और अंकित दाने सात रन पर खेल रहे थे।

बंगाल ने सुबह चार विकेट पर 246 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी तिवारी के इर्द गिर्द ही घूमती रही। बंगाल के लिए कल कौशिक घोष ने 100 रन बनाये थे। मध्य प्रदेश की तरफ से शुभम शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस कामचलाऊ गेंदबाज ने 59 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल