1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद खान बने हर फॉर्मेट में अफगानिस्तान के नए कप्तान, गुलबदीन नईब हुए बर्खास्त

राशिद खान बने हर फॉर्मेट में अफगानिस्तान के नए कप्तान, गुलबदीन नईब हुए बर्खास्त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 12, 2019 05:44 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 07:14 pm IST

आईसीसी ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया 'राशिद खान को प्रारूप भर में अफगानिस्तान का कप्तान नियुक्त किया गया है! असगर अफगान उप-कप्तान हैं।'

राशिद खान- India TV Hindi
राशिद खान Image Source : GETTY IMAGES

वर्ल्ड कप 2019 में बेहद ही निराशा जनक प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने युवा स्पिनर राशिद खान को टीम की कप्तानी सौंपी है, वहीं टीम का उप-कप्तान असगर अफगान को बनाया गया है। बता दें, वर्ल्ड कप 2019 से ठीक पहले ही गुलबदीन को अफगानिस्तान का नया कप्तान बनाया गया था।

आईसीसी ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया 'राशिद खान को प्रारूप भर में अफगानिस्तान का कप्तान नियुक्त किया गया है! असगर अफगान उप-कप्तान हैं।'

बता दें, राशिद खान पहले से ही अफगानिस्तान के लिए टी20 टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें टेस्ट और वनडे में भी अफगानिस्तान का कप्तान बनाया गया है। अप्रैल 2019 में अफगानिस्तान ने वनडे के लिए गुलबदीन नईब और टेस्ट के लिए रहमद शाह को कप्तानी सौंपी थी। 

एसीबी की ट्विटर अकाउंट पर जारी जानकारी के मुताबिक, गुलबदिन नैब को वनडे, राशिद खान को टी-20 और रहमत शाह को टेस्ट क्रिकेट का कप्तान चुना गया था। इसके अलावा राशिद को वनडे, शफीकउल्लाह शफीक को टी-20 और हशमतउल्लाह शाहिदी को टेस्ट टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था।

अफगानिस्तान को सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है और इसमें राशिद खान कप्तानी करेंगे। इसके बाद उसे बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के साथ त्रिकोणिय सीरीज भी खेलनी है। 

यहां से वह अपने दूसरे घर भारत जाएगी जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल