1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद खान ने टेनिस स्टाइल में लगाया हैरतअंगेज छक्का, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

राशिद खान ने टेनिस स्टाइल में लगाया हैरतअंगेज छक्का, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2019 11:39 am IST,  Updated : Sep 22, 2019 11:39 am IST

टेस्ट क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अब राशिद खान टी-20 क्रिकेट में एक अजीबोगरीब शॉट की वजह से सुर्खियों में है। 

rashid khan- India TV Hindi
राशिद खान ने टेनिस स्टाइल में लगाया हैरतअंगेज छक्का, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video Image Source : GETTY IMAGES

टेस्ट क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अब राशिद खान टी-20 क्रिकेट में एक अजीबोगरीब शॉट की वजह से सुर्खियों में है। बांग्लादेश में चल रही ट्राइंगुलर सीरीज में शुक्रवार (20 सितंबर) को राशिद खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चटगांव में खेले गए टी-20 मैच में एक ऐसा शॉट खेला जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।

राशिद खान के बल्ले से ये अजीबोगरीब शॉट 20वें ओवर में उस समय निकला जब अफगानिस्तान के 152 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे। इस ओवर में जिम्बाब्वे के क्रिस मोफू गेंदबाजी कर रहे थे। क्रिस ने ओवर की पहली गेंद थोड़ा शॉर्ट फेंकी जिसपर राशिद खान ने आगे बढ़कर टेनिस के स्टाइल में शॉट खेला और गेंद सीधा छक्के के लिए चली गई। इस दौरान कमेंटेटर भी राशिद के इस टेनिस शॉट की तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

राशिद खान ने इस शॉट का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर राशिद के इस शॉट की तुलना राफेल नडाल के टेनिस शॉट से कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस मैच में राशिद खान ने 6 गेंदों में 1 छक्के की मदद से नाबाद 9 रन बनाए। वहीं, रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 62 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत अफागानिस्तान 8 विकेट पर 155 का स्कोर बनाने में सफल रहा। जवाब में जिम्बाब्वे ने कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा की 71 रन की तूफानी पारी के दम पर 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस शानदार पारी के साथ ही हैमिल्टन मसाकाद्जा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इस सीरीज में जिम्बाब्वे की ये पहली जीत थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल