1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश दौरे पर अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे राशिद खान, ये रही फुल टीम

बांग्लादेश दौरे पर अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे राशिद खान, ये रही फुल टीम

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2019 06:12 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 06:12 pm IST

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने टेस्ट के लिए 15 और जिम्बाबे तथा बांग्लादेश के साथ होने वाली टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। 

बांग्लादेश दौरे पर अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे राशिद खान, ये रही फुल टीम- India TV Hindi
बांग्लादेश दौरे पर अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे राशिद खान, ये रही फुल टीम Image Source : GETTY IMAGES

काबुल। ऑफ स्पिनर राशिद खान बांग्लादेश दौरे पर होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच और त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे। टेस्ट मैच पांच सितंबर से जबकि त्रिकोणीय सीरीज 13 सितंबर से खेली जाएगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने टेस्ट के लिए 15 और जिम्बाबे तथा बांग्लादेश के साथ होने वाली टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। 

टेस्ट टीम : राशिद खान (कप्तान), असगर अफगान, मोहम्मद नबी, एहसन उल्लाह जानत, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमत उल्ला शाहिदी, इकराम अली खिल, जहीर खान, जावेद अहमदी, सईद शिरजाद, यामीन अहमदजई, अफसर जजई, शापूर जादरान, कैस अहमद। 

टी-20 टीम : राशिद खान (कप्तान), असगर अफगान, मोहम्मद नबी, हजरत उल्लाह जजई, नजीब तारकई, मुजीब उर रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, नजीब उल्लाह जादरान, शाहिद उल्लाह कमाल, करीम जानत, गुलबदीन नैब, फरीद अहमद मलिक, शफीक उल्लाहुल्लाह नवीन उल हक, रहमान उल्लाह गुरबाज। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल