1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुख्य कोच पद के लिए आवेदन भर दिया: रवि शास्त्री

मुख्य कोच पद के लिए आवेदन भर दिया: रवि शास्त्री

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 06, 2016 10:56 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 10:56 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन भर दिया है।

Ravi Shastri- India TV Hindi
Ravi Shastri

दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन भर दिया है। शास्त्री ने कहा कि उन्होंने इस पद के लिए अपना आवेदन भर दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने टीम के साथ बतौर निदेशक 18 महीने तक काम किया। उनका अनुबंध आईसीसी विश्व टी20 के समाप्त होने के साथ ही खत्म हो गया था।

शास्त्री ने कहा, हां, मैंने सोमवार सुबह ही मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन भर दिया। मैंने वो सारे जरूरी दस्तावेज ईमेल कर दिए हैं जिन्हें विज्ञापन में मांगा गया था। यह पूछने पर कि उन्होंने किसी तरह का प्रस्तुतिकरण या रोडमैप तैयार किया है तो 80 टेस्ट मैच खेलने वाले इस अनुभवी क्रिकेटर ने कहा, बीसीसीआई ने जो मांगा था, मैंने उन्हें दे दिया है। अगर आप मुझसे पूछेंगे कि मुझे भरोसा है या नहीं, तो मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि मेरा काम पद के लिए आवेदन भरना था और मैंने ऐसा कर दिया है। मैं किसी और चीज पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

हालांकि शास्त्री की टीम के सहयोगी स्टाफ संजय बांगड़, आर श्रीधर और भरत अरूण ने अभी तक आवेदन नहीं किया है पर बीसीसीआई सूत्रों का मानना है कि वे उन्हें बोर्ड की जरूरतों के हिसाब से उनकी पहले की भूमिका में जारी रखना चाहेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल