1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर No. 1 बने रविचंद्रन अश्विन

ICC टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर No. 1 बने रविचंद्रन अश्विन

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2016 04:04 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 04:04 pm IST

रविचंद्रन अश्विन एंटीगा में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन की बदौलत टेस्ट गेंदबाजों की ICC की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंच गये हैं।

Ravichandran Ashwin- India TV Hindi
Ravichandran Ashwin

दुबई: भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एंटीगा में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन की बदौलत टेस्ट गेंदबाजों की ICC की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंच गये हैं। भारत ने पहले टेस्ट मैच में पारी और 92 रन से जीत दर्ज की थी।

अश्विन 2015 में साल के अंत में शीर्ष रैंकिंग पर थे। उन्होंने टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 83 रन देकर 7 विकेट चटकाये थे जिससे वह गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने में सफल्ल रही। साथ ही 113 रन की पारी खेलकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी उन्हें फायदा हुआ और वह आल राउंडर की सूची में शीर्ष स्थान मजबूत करने में सफल रहे।

अश्विन ने पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह की जगह ली, जिन्होंने पिछले हफ्ते ही इंग्लैंड के खिलाफ लाड्र्स में शुरूआती टेस्ट में 10 विकेट चटाकाकर गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। यासिर ओल्ट ट्रैफर्ड में हुए दूसरे टेस्ट में केवल एकमात्र विकेट हासिल कर पाये थे, जिससे वह जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्राड और डेल स्टेन के पीछे पांचवें स्थान पर खिसक गये।

अश्विन ने एंटिगा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन से पांच अंक जुटाये जबकि एंडरसन ने सात अंक हासिल किये। इसका मतलब है कि टेस्ट से पहले दोनों गेंदबाजों के बीच अंतर अब तीन अंक से कम होकर महज एक अंक का रह गया है। इसके अलावा यासिर ने 46 अंक गंवाये और अब वह शीर्ष पर काबिज अश्विन से 44 अंक से पिछड़ रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल