1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रविचंद्रन अश्विन के 250वें शिकार ने उनकी ‘रिकॉर्ड बॉल’ पर दिया ऑटोग्राफ

रविचंद्रन अश्विन के 250वें शिकार ने उनकी ‘रिकॉर्ड बॉल’ पर दिया ऑटोग्राफ

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 13, 2017 07:49 pm IST,  Updated : Feb 13, 2017 07:49 pm IST

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने उस गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान मुश्फिकुर रहीम का ऑटोग्राफ लिया जिससे उन्होंने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Ravichandran Ashwin celebrates the dismissal of Mushfiqur...- India TV Hindi
Ravichandran Ashwin celebrates the dismissal of Mushfiqur Rahim | AP Photo

हैदराबाद: टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने उस गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान मुश्फिकुर रहीम का ऑटोग्राफ लिया जिससे उन्होंने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अश्विन ने अपना 250वां विकेट रहीम के रूप में लिया था। अश्विन की गेंद पर बांग्लादेशी कप्तान ने स्वीप करने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले को चूमकर रिद्विमान साहा के पास चली गई। 

पढ़ें: टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अश्विन

रहीम ने कहा, ‘हां, अश्विन मैच वाली गेंद लेकर मेरे पास आए थे और उन्होंने ऑटोग्राफ देने के लिए कहा क्योंकि मैं उनका 250वां शिकार था। मैंने सुना है कि उन्होंने डेनिस लिली को पीछे छोड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल