1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे क्रिकेट के निलंबन से निराश रविचंद्रन अश्विन, ट्विटर पर लिखी ये बड़ी बात

जिम्बाब्वे क्रिकेट के निलंबन से निराश रविचंद्रन अश्विन, ट्विटर पर लिखी ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2019 06:32 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 06:32 pm IST

जिम्बाब्वे क्रिकेट के निलंबन से केवल उनके देश के खिलाड़ी ही प्रभावित नहीं है बल्कि इसकी गूंज भारत में भी सुनाई दे रही है और शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस नये घटनाक्रम को ‘दुखद’ करार दिया

जिम्बाब्वे क्रिकेट के...- India TV Hindi
जिम्बाब्वे क्रिकेट के निलंबन से निराश रविचंद्रन अश्विन, ट्विटर पर लिखी ये बड़ी बात  Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट के निलंबन से केवल उनके देश के खिलाड़ी ही प्रभावित नहीं है बल्कि इसकी गूंज भारत में भी सुनाई दे रही है और शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस नये घटनाक्रम को ‘दुखद’ करार दिया।

आईसीसी ने गुरुवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट को वैश्विक संस्था के संविधान का उल्लंघन करने के लिये तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। संविधान किसी तरह के सरकारी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता है।

अश्विन ने ट्वीट किया, ‘‘जिम्बाब्वे क्रिकेट और उसके प्रशंसकों के लिये बेहद दुखद है। सिकंदर रजा के ट्वीट से क्रिकेटरों की पीड़ा और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह प्यारा क्रिकेट देश अपना गौरव फिर से हासिल करे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल