1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धर्मशाला टेस्ट: यह कमाल करने वाले जडेजा सिर्फ 10वें भारतीय

धर्मशाला टेस्ट: यह कमाल करने वाले जडेजा सिर्फ 10वें भारतीय

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2017 08:23 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 08:23 pm IST

रविंद्र जडेजा ने रविवार को धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी 16 रन की नॉटआउट पारी के दौरान 1,000 टेस्ट रन और 100 विकेट का डबल पूरा किया।

Ravindra Jadeja | AP Photo- India TV Hindi
Ravindra Jadeja | AP Photo

धर्मशाला: रविंद्र जडेजा ने रविवार को धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी 16 रन की नॉटआउट पारी के दौरान 1,000 टेस्ट रन और 100 विकेट का डबल पूरा किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दसवें भारतीय क्रिकेटर हैं। 

जडेजा को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए इस मैच से पहले 12 रन की जरूरत थी। अपना 30वां टेस्ट मैच खेल रहे सौराष्ट्र के इस ऑलराउंडर के नाम पर अब 1004 टेस्ट रन और 139 विकेट दर्ज हैं। वह वनडे (1888 रन और 151 विकेट) में इस तरह का डबल पहले ही पूरा कर चुके थे। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले खिलाडि़यों की सूची इस प्रकार है। 

1. वीनू मांकड़ (2109 रन, 162 विकेट) 

2. कपिल देव (5248 रन, 434 विकेट) 
3. रवि शास्त्री (3830 रन, 151 विकेट)
4. अनिल कुंबले (2506 रन, 619 विकेट) 
5. जवागल श्रीनाथ (1009 रन, 236 विकेट) 
6. हरभजन सिंह (2224 रन, 417 विकेट) 
7. इरफान पठान (1105 रन, 100 विकेट) 
8. जहीर खान (1231 रन, 311 विकेट) 
9. रविचंद्रन अश्विन (1903 रन, 272 विकेट) 
10. रविंद्र जडेजा (1004 रन, 139 विकेट)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल