1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. “हम थोड़े शरीफ क्या हुए, पूरी दुनिया ही बदमाश हो गई”: रवींद्र जडेजा

“हम थोड़े शरीफ क्या हुए, पूरी दुनिया ही बदमाश हो गई”: रवींद्र जडेजा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 08, 2017 11:17 am IST,  Updated : Aug 08, 2017 02:55 pm IST

एक टेस्ट मैच के लिए बैन किए जाने के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “हम थोड़े शरीफ क्या हुआ, पूरी दुनिया ही बदमाश हो गई।”

Jadeja- India TV Hindi
Jadeja

नई दिल्ली: एक टेस्ट मैच के लिए बैन किए जाने के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “हम थोड़े शरीफ क्या हुआ, पूरी दुनिया ही बदमाश हो गई।”  हालांकि जडेजा ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन ये माना जा रहा है कि जडेजा ने आईसीसी के फैसले पर ट्वीट कर तंज़ कसा है।

ग़ौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में दूसरे टेस्ट मैच में जडेजा को दिमुथ करुणारत्ने पर जानबूझ कर गेंद फेकने का दोषी पाया गया था। जडेजा को आईसीसी की धारा 2.2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जिसका मतलब है कि अनुचित या खतरनाक तरीके से किसी भी खिलाड़ी, खिलाड़ी के समर्थक, अंपायर या मैच रैफरी की ओर गेंद या कोई अन्य उपकरण फेंकना जैसे पानी की बोतल आदि चीजें फेंकना गलत है।

अंपायर के इस शिकायत से जडेजा के नाम 6 डीमैरिट पॉइंट दर्ज हो गए. आईसीसी के नए नियम के अनुसार यदि एक साल में किसी खिलाड़ी के नाम चार डीमैरिट पॉइंट दर्ज होता है तो उस पर एक टेस्ट मैच या दो वनडे या दो टी-20 मैच के बैन का पॉइंट मिलता है। लेकिन जडेजा के नाम 6 डीमैरिट पॉइंट हैं ऐसे में इस प्रतिबंध के बावजूद जडेजा के नाम 2 डीमैरिट पॉइंट अभी जुड़े रहेंगे।

इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज के दौरान भी जडेजा फील्ड में दोषी पाए गए थे और उनपर पर तीन डीमैरिट पॉइंट का जुर्माना लगा था।

सीरीज का तीसरा टेस्ट 12 अगस्त को पालिकेल में खेला जाएगा। जडेजा ने दूसरे टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रर्दशन किया। बल्लेबाजी के दौरान जडेजा ने 70 रन बनाए जबकि पहली और दूसरी पारी में कुल मिलाकर कुल 7 विकेट भी लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल