1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जडेजा ने बताया प्लान, जिसके चलते उन्होंने निभाई हार्दिक के साथ 150 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी

जडेजा ने बताया प्लान, जिसके चलते उन्होंने निभाई हार्दिक के साथ 150 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 03, 2020 08:56 am IST,  Updated : Dec 03, 2020 08:56 am IST

रविन्द्र जडेजा ने चहल के साथ अपनी और हार्दिक पांड्या के बीच होने वाली साझेदारी के दौरान बातचीत का खुलासा किया। 

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Ravindra Jadeja Image Source : BCCI.TV

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा स्थित मनुका ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हरा दिया। इस तरह भारत की जीत में हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा चमके। इन दोनों ने भारत की तरफ से 6वें विकेट के लिए बेहतरीन 150 रनों की नाबाद साझेदारी करके ना सिर्फ भारत का स्कोर पहली पारी में 300 के पार पहुंचाया बल्कि अंतिम वनडे मैच में टीम इंडिया को जीत भी दिलाई। इस तरह मैच के बाद चहल टी.वी. पहली बार ऑस्ट्रेलिया में दिखाई दी। जिसमें रविन्द्र जडेजा ने चहल के साथ अपनी और हार्दिक पांड्या के बीच होने वाले साझेदारी के दौरान बातचीत का खुलासा किया। 

बीसीसीआई के द्वारा अपलोड की गयी चहल टी.वी. में युजवेंद्र चहल से बातचीत के दौरान जडेजा ने अपनी हार्दिक के साथ पार्टनरशिप के बारे में कहा, "हमारी योजना बहुत ही साफ साधारण थी, हार्दिक और मैं लगातार इस बारे में बात कर रहे थे कि साझेदारी को कैसे बनाना है। हम दोनों ही इस बात को जानते थे कि अब कोई भी मुख्य बल्लेबाज हमारे पास नहीं बचा है। हमें इस बात की जानकारी थी कि अब विकेट नहीं गंवा सकते हैं। हम दोनों ही खिलाड़ी इस बात को पक्का कर रहे थे कि आखिर तक मैच में खेलते रहना है। टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाना बहुत ही जरूरी था।" 

टी20 विश्वकप अगले साल 2021 में भारत में होगा या नहीं, अभी भी लटकी तलवार

गौरतलब है कि मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करते समय टीम इंडिया के 5 विकेट सिर्फ 152 रन पर गिर गये थे। जिसके बाद जडेजा 66 रन नाबाद और हार्दिक 92 रन नाबाद ने मिलकर 150 रनों की साझेदारी निभाई। जिसके चलते टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 303 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में 289 रनों पर ऑल आउट हो गई। वहीं मैच के बाद हार्दिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया उन्होंने 76 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 92 रन की नाबाद पारी खेली। 

IND vs AUS : तीसरे वनडे मैच में इस कारण टीम से बाहर हैं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क

बता दें कि टीम इंडिया ने इस तरह तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से गंवा दिया है। ऐसे में कोहली सेना अब तीन मैचों की टी20 सीरीज में वापसी कर जीत हासिल करना चाहेगी। जिसमें एक बार फिर से हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा की शानदार बल्लेबाजी पर फैन्स की निगाहें होंगी। 

AUS v IND : स्मिथ का बड़ा खुलासा, बताया किस तरकीब से हासिल की फॉर्म

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल