1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs MI: जब युवराज ने छक्कों की हैट्रिक लगाई तो मैं स्टुअर्ट ब्रॉड जैसा महसूस कर रहा था: चहल

RCB vs MI: जब युवराज ने छक्कों की हैट्रिक लगाई तो मैं स्टुअर्ट ब्रॉड जैसा महसूस कर रहा था: चहल

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Mar 29, 2019 03:51 pm IST

आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले युवराज ने बृहस्पतिवार को यहां रायल चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ पारी के 14वें ओवर में चहल की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाये। 

RCB vs MI: जब युवराज ने छक्कों की हैट्रिक लगाई तो मैं स्टुअर्ट ब्रॉड जैसा महसूस कर रहा था: चहल - India TV Hindi
RCB vs MI: जब युवराज ने छक्कों की हैट्रिक लगाई तो मैं स्टुअर्ट ब्रॉड जैसा महसूस कर रहा था: चहल  Image Source : IPLT20.COM

बेंगलुरू। रायल चैलेंजर बेंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि दिग्गज युवराज सिंह ने जब उनके ओवर में तीन छक्कें लगाये तो वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के जैसा महसूस कर रहे थे। 

आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले युवराज ने बृहस्पतिवार को यहां रायल चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ पारी के 14वें ओवर में चहल की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाये। 

चहल ने युवराज द्वारा ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जड़ने की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘मैं उनके सामने स्टुअर्ट ब्रॉड जैसा महसूस कर रहा था।’’ चहल ने हालांकि ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराकर युवराज की पारी का अंत किया। युवराज ने 12 गेंद में 23 रन बनाये। 

युवराज ने डरबन में 19 सितंबर 2007 को टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल