1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर ये काम करते नाथन लायन तो होते नॉट आउट, पोंटिंग ने लगाई लताड़

अगर ये काम करते नाथन लायन तो होते नॉट आउट, पोंटिंग ने लगाई लताड़

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 06, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Jan 06, 2019 06:19 pm IST

नाथन लायन के यहां रविवार को भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन अपने एलबीडब्लू आउट होने के फैसले की समीक्षा नहीं करने का निर्णय लिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा टीम की आलोचना की। 

Nathan Lyon- India TV Hindi
Nathan Lyon Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। नाथन लायन के यहां रविवार को भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन अपने एलबीडब्लू आउट होने के फैसले की समीक्षा नहीं करने का निर्णय लिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा टीम की आलोचना की। 

लायन को कुलदीप यादव की गेंद के पैड पर लगने के बाद एलबीडब्लू करार दिया गया। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े मिशेल स्टार्क से पूछा कि उन्हें अंपायर के फैसले की समीक्षा लेने का विकल्प लेना चाहिए या नहीं, लेकिन दोनों ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया जबकि उस समय पारी के दो रिव्यू बचे हुए थे और केवल दो ही विकेट रह गये थे। 

चौथे दिन स्टंप तक ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 300 रन के स्कोर पर सिमट गयी जिससे भारत ने फॉलोआन देने का फैसला किया। भारत ने सात विकेट पर 622 रन पर पहली पारी घोषित की थी। पोंटिंग ने चैनल सेवन पर कहा,‘‘वो आउट होना काफी कुछ बताता है, इससे पता चलता है कि आस्ट्रेलियाई टीम की मानसिक स्थिति अभी कैसी है। कहीं भी कोई भी निराशा नहीं दिखती। ’’ 

उन्होंने कहा,‘‘उन्होंने इस पहलू के बारे में क्यों नहीं सोचा? उनके पास तब भी दो रिव्यू बचे थे।’’ पोंटिंग ने स्टार्क भी आलोचना की जो दूसरे छोर पर थे और उन्होंने इसमें कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा,‘‘सीधे इनकार कर देने से मिशेल स्टार्क का मतलब था कि यह फैसला लेना मुझ पर नहीं निर्भर नहीं करता, तुम्हें फैसला करना है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘दुर्भाग्य से, जब आप क्रीज पर होते हो तो यह भागीदारी होती है। आप अपने साथी खिलाड़ी को बचाने के लिये सब कुछ करने की कोशिश कर सकते हो। लेकिन वहां ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।’’ रिप्ले में लगता है कि गेंद शायद ऑफ स्टंप की लाइन से बाहर निकली थी और अगर उन्होंने डीआरएस लिया होता तो लायन को ‘नाट आउट’ करार किया जा सकता था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल