1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वॉर्नर और स्मिथ के प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान ऑस्ट्रेलिया के लिये नुकसानदायक : पोंटिंग

वॉर्नर और स्मिथ के प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान ऑस्ट्रेलिया के लिये नुकसानदायक : पोंटिंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2019 07:14 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 07:14 pm IST

पोटिंग इस टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि स्मिथ और वॉर्नर को ब्रिटेन के दर्शकों की लगातार आलोचनाओं के लिये तैयार रहना होगा। 

वॉर्नर और स्मिथ के प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान ऑस्ट्रेलिया के लिये नुकसानदायक : पोंटिंग - India TV Hindi
वॉर्नर और स्मिथ के प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान ऑस्ट्रेलिया के लिये नुकसानदायक : पोंटिंग  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी के बाद उनके प्रदर्शन पर बहुत अधिक ध्यान देने से ब्रिटेन में होने वाले विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम को नुकसान हो सकता है। पोटिंग इस टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि स्मिथ और वॉर्नर को ब्रिटेन के दर्शकों की लगातार आलोचनाओं के लिये तैयार रहना होगा। इन दोनों खिलाड़ियों का गेंद से छेड़छाड़ के कारण लगा दो साल का प्रतिबंध इस महीने के अंत में समाप्त होगा और ये दोनों 23 मार्च से शुरू हो रही आईपीएल में भाग लेंगे। 

पोंटिंग क्रिकेट डाट काम डाट एयू से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों के बीच अंदरूनी कोई ज्यादा चुनौती होगी। आप ऐसा सोचना चाहेंगे कि ये खिलाड़ी अब बातचीत कर रहे हैं इसलिये वे अंतिम समय तक टीम में बने हुए हैं और आप इस बात को ध्यान रखिये कि यह टीम के लिये दिशा से भटकने वाली बात हो सकती है। ’’

दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि लंबे समय से शीर्ष स्तर पर इस बारे में चर्चा की गयी होगी कि हम उन्हें टीम में किस तरह से जोड़े? वे कैसे टीम में फिट होंगे? कैसे यह सब सरलता से हो जाये? लेकिन इन खिलाड़ियों के लिये सबसे बड़ी मुश्किल हमारे प्रति लोगों की राय होगी, विशेषकर इंग्लैंड में। ’’ पोंटिंग ने कहा कि लगातार उन पर ध्यान लगाये रखने से टीम पर असर पड़ेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल