नई दिल्ली: पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग नें सचिन तेंदुलकर को सर डॉन ब्रैडमैन के बाद सर्वकालिक महान खिलाड़ी आंका है। उन्होनें बोला, मेरे लिए सचिन डॉन ब्रैडमैन के बाद महानतम खिलाड़ी हैं, हालांकि लारा की मैच जिताऊ योग्यता के कारण रिकी पोंटिंग उन्हें ऊंचे दर्जे का खिलाड़ी मानतें हैं लेकिन पोंटिंग के अनुसार कोई बल्लेबाज इस खेल में उतना नहीं पा सकता जितना सचिन नें पाया है। पोंटिंग नें ये बातें एक किताब, 'तेंदुलकर इन विसडेन:एन एन्थोलॉजी' में लिखी हैं।
पोंटिंग के अनुसार, आजकल महान शब्द आए दिन सुननें को मिलता रहता है, लेकिन महानता काफी दिनों के बाद हासिल होनें वाली चीज है, सचिन नें 200 टेस्ट और 463 वनडे खेलकर 34,357 रन और 100 शतक बनाएं...यह असल में महानता है। उन्होंने आगे बताया कि, युवा खिलाड़ी 12 से 18 महींने खेलकर नं. 1 बन जातें है लेकिन यह महानता नहीं है, महानता तब होगी जब वह उतनें समय तक नं. 1 रहें जितनें समय सचिन रहें, तब वह महानता की श्रेणी में आयेगा।
आस्ट्रेलियाई कप्तान नें कहा कि जितनें खिलाड़ियों के साथ वह खेलें उनमें सचिन महानतम हैं, उनकी तकनींक बेमिसाल थी और वह बड़ी जल्दी खेल को आपकी पहुंच से दूर ले जातें थे। पोंटिंग के अनुसार,तेंदुलकर की अपनें सपनों को पानें की भूख, खेल के प्रति उनकें जुनून नें उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। पोंटिंग नें कहा कि अब उन्हें नहीं लगता के कोई अब 200 टेस्ट और 100 शतक के रिकार्ड को छू पायेगा।
कंगारु कप्तान नें कहा कि, हम हमेशा सचिन के रिकार्ड को छूनें की कोशिश करते रहे लेकिन वो हमेशा आगे रहे, और ये उनका स्तर बताता है कि वो कितनें बड़े खिलाड़ी रहे।
पोंटिंग ने सचिन की करोड़ो प्रसंशको की अपेक्षाओ का दबाव झेलनें की क्षमता की भी प्रसंशा की।