1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिकी पोंटिंग को मलाल मुंबई इंडियन्स पूरी क्षमता के अनुसार नहीं खेली रही

रिकी पोंटिंग को मलाल मुंबई इंडियन्स पूरी क्षमता के अनुसार नहीं खेली रही

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 19, 2016 09:31 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 09:31 pm IST

मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को मलाल है कि उनकी टीम आईपीएल में अब तक अपनी पूरी क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाई है।

Ricky Ponting- India TV Hindi
Ricky Ponting

मुंबई: मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को मलाल है कि उनकी टीम आईपीएल में अब तक अपनी पूरी क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाई है, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर मैच के पूरे 40 ओवर में उनकी टीम शीर्ष स्तर का प्रदर्शन करती है तो तेजी से पासा पलट सकती है। गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स को अब तक चार में से तीन मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है और पोंटिंग ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी टीम 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट नहीं खेल पाई।

पोंटिंग ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, अब तक टूर्नामेंट में हमें मैच जीतने के मौके मिले। हमने मैच में वापसी की लेकिन हमारे एक या दो ओवर खराब रहे या हमने कैच टपकाए जिससे लय बिगड़ गई। हम 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा, हमने संभवत: सभी मैचों में 30 ओवर अच्छा क्रिकेट खेला। यह काफी नहीं है। अगर हमें बुधवार का मैच जीतना है तो हमें लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल